शोएब सलीम कॉटनवाला

प्रबंधन

हाँ! मैं एक पत्रकार हूँ
हाँ मैं एक पत्रकार हूँ

हाँ !मैं एक पत्रकार हूँ,
मैं एक चलता फिरता समाचार हूँ।
हाँ! मैं एक पत्रकार हूँ।

कलम ही हमारी ताकत है, जान पर अनेकों आफत है
फिर भी मैं कभी न डरता हूँ, सर्वदा सच्चाई ही लिखता हूँ।
हाँ! मैं एक पत्रकार हूँ,
मैं एक चलता फिरता समाचार हूँ।

आवाज़-हीन की आवाज हूँ, लोकतंत्र का मैं साज हूँ
जनता की आलोचनाओं का हर बार बनता मैं शिकार हूँ हाँ! मैं एक पत्रकार हूँ।
मैं एक चलता फिरता समाचार हूँ। एक ईमानदार पत्रकार हो।

कलम के बूते मैं खिलता हूँ ,कलम के चलते ही मैं जीता हूँ।
धमकियों को रख किनारे ,बेबाक पत्रकारिता मैं करता हूँ ।
हां!मैं एक पत्रकार हूँ ।
मैं एक चलता फिरता समाचार हूँ ।।

रोज नए खबर के लिए मैं कड़ी मेहनत करता हूँ ,
कई बार गिरता,कई बार संभलता हूँ,
कई बार तो मैं भीड़ के गुस्से का शिकार भी बनता हूँ ।
इन सब को कर दरकिनार हर रोज ढांढस बांधे मैं निकलता हूँ ।

हाँ !मैं एक पत्रकार हूँ ,
मैं एक चलता फिरता समाचार हूँ।
हाँ !मैं एक पत्रकार हूँ।

-शोएब सलीम काॅटनवाला
सा, संपादक/लेखक

Copyright © 2026 Priya Darshini ki lalkarnews. Developed by Tanmayisfot