बुरहानपुर रिपोर्टर योगेश पाटिल।
बुरहानपुर। खानकाह वार्ड से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शेख नासिर नारियलवाला के AIMIM में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर की ओर से स्पष्ट करना है कि राजनीति केवल चुनाव लड़ने और दल बदलने का नाम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर निरंतर खिदमत करने और संगठन को मज़बूत बनाने का नाम है।
शेख नासिर नारियलवाला चुनाव के दौरान पार्टी से जुड़े और चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव के बाद पार्टी संगठन की गतिविधियों, बैठकों और सदस्यता अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को नहीं मिली। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने को किसी बड़े राजनीतिक बदलाव के रूप में पेश करना उचित नहीं है।

AIMIM के साथियों से भी हमारा सीधा सवाल है: किसी व्यक्ति के पार्टी में शामिल होने से संगठन का विस्तार तभी माना जाएगा, जब वह जनता के बीच सक्रिय रहकर काम करे। केवल दूसरे दलों से आए चेहरों को जोड़ने से जमीनी मज़बूती साबित नहीं होती।
आम आदमी पार्टी की राजनीति व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि जनसेवा, जवाबदेही और संगठनात्मक प्रतिबद्धता पर आधारित है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों के लिए है।
