NEET में सफलता:- यूनिक पब्लिक स्कूल की छात्रा आलिशा का MBBS में हुआ चयन!

बुरहानपुर रिपोर्टर जावेद अंसारी।

 

बुरहानपुर। बुनकर एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा संचालित यूनिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बुरहानपुर की मेधावी छात्रा आलिशा पिता साबिर हुसैन ने NEET परीक्षा में अर्हता प्राप्त कर शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता हासिल की है। छात्रा का इसी वर्ष अमलतास यूनिवर्सिटी के MBBS कॉलेज में प्रवेश हुआ है।

फरीद सेठ के साथ छात्रा फोटो।

 

छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष सैयद फरीद उद्दीन, श्रीमती आरिफा शिरीन, प्राचार्य जाविद अब्दुल कादर, समस्त शिक्षकगण एवं स्कूल स्टाफ ने आलिशा और उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्कूल प्रबंधन ने छात्रा की सफलता को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Priya Darshini ki lalkarnews. Developed by Tanmayisfot